31-Mar-2026
...


- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, मौके पर हुआ कई आवेदनों का निराकरण मुरैना ( ईएमएस ) | जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को जौरा स्थित एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। गंभीर प्रकृति के आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर द्वारा टीएल (टाइम लिमिट) में दर्ज किया गया, ताकि निर्धारित समय-सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर कई ऐसे आवेदन भी सामने आए, जिनका समाधान संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर दिया गया, जिससे आवेदकों को तत्काल राहत मिली। वहीं कुछ प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला मुख्यालय भेजते हुए ऑनलाइन अपलोड किया गया। जनसुनवाई में एसडीएम जौरा शुभम शर्मा, तहसीलदार बालकृष्ण मिश्रा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।