क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


( दतिया ) समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री वानखड़े ने दिए सख्त निर्देश लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दतिया ( ईएमएस ) | कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज मंगलवार को समय-सीमा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वानखड़े ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में नरवाई प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित जल समस्याओं के त्वरित निराकरण, नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्थिति में कोई भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, जनगणना कार्यों की प्रगति, अटल बीमा योजना के प्रकरण, पट्टा सर्वे कार्य एवं सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न अंतरविभागीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वानखड़े ने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल, श्री लोकेन्द्र सिंह सरल सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।