क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नंद नगरी इलाके में एक युवक ने अपने जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक ने यह कदम तब उठाया जब उसके जीजा ने घर के अंदर उसकी बहन को परेशान किया। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। नंद नगरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीजा रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। नीरज कुमार अपने परिवार के साथ ताहिरपुर में रहता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। अभी तीन महीने पहले ही नीरज की पत्नी ने अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया था। पिछले कुछ महीनों से वह ताहिरपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि ताहिरपुर में एक युवक ने अपने जीजा जो घर के बाहर खड़ा था। उसके पेट में चाकू मार दिया है। घायल व्यक्ति को जीटीबीअस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/ मार्च/2026