श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम 01 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में आयोजित किया जायेगा। प्राचार्य अशोक खंडेलवाल ने बताया कि स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ 01 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जायेगा तथा पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल प्रदाय की जायेगी।