- जनता का पैसा, विकास नहीं विनाश में खर्च.... कांग्रेस ग्वालियर ( ईएमएस ) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केन्द्र सरकार से स्मार्ट सिटी योजना को लेकर पूछे गए सवाल ने देशभर के स्मार्ट सिटी के नाम शहरों की दुर्दशा की हकीकत उजागर कर दी है। इस संदर्भ में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि ग्वालियर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर केवल कागजों में विकास दिखाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह इसके विपरीत है। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया, लेकिन आज भी शहर की हालत बदहाल बनी हुई है। शहर की सड़कें जगह-जगह से उखड़ी हुई हैं, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, यदि यही स्मार्ट सिटी का मॉडल है तो यह जनता के साथ सीधा धोखा है। स्मार्ट रोड परियोजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन सड़कों की हालत कुछ ही समय में खराब हो गई। इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने का दावा किया गया, लेकिन आज भी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। जल निकासी और सीवर सिस्टम को सुधारने के नाम पर भी भारी बजट खर्च किया गया, लेकिन हर वर्ष बारिश के समय ग्वालियर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति यह साबित करती है कि यह काम केवल दिखावे के लिए किया गया है। स्मार्ट लाइटिंग की योजना भी अधूरी पड़ी है और जहां लाइटें लगाई गई हैं, वहां उनका रखरखाव नहीं हो रहा है। स्मार्ट सिटी डवलपमेंट के नाम पर हर महीने लाखों रुपये अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बदले शहर को कोई ठोस परिणाम नहीं मिला। यह सीधे तौर पर जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। एैसा लगता है कि इस पूरी योजना में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है और स्मार्ट सिटी का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। भाजपा सरकार ने ग्वालियर के विकास के नाम पर केवल राजनीति की है और शहर को पीछे धकेल दिया है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश की स्मार्ट सिटी योजनाओं की जांच हाईकोर्ट के जजों की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही खर्च हुए बजट का सार्वजनिक ऑडिट किया जाए और जो भी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने जल्द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी ग्वालियर की जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेगी और इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह ग्वालियर के विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी और जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी, ग्वालियरश्रीमंत माधवराव सिंधिया कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी, लश्कर, ग्वालियर (म.प्र.)दूरभाष नंबर 0751-2424978 *कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस अध्यक्ष आपके द्वारा वार्ड 58 की वार्ड कमेटी घोषित* *वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत होगा तभी जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी: सुरेन्द्र यादव* ग्वालियर 31 मार्च। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस अध्यक्ष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज वार्ड 58 में वार्ड कमेटी की घोषणा सफलतापूर्वक की गई। इस अवसर पर श्री अनिल शर्मा ‘बिट्टू’ को वार्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही पूरी वार्ड कमेटी का गठन करते हुए सभी पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम में वार्ड के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साह और जोश के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का असली बल उसका जमीनी संगठन है। जब वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तभी जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के हर मुद्दे पर उनके साथ खड़े रहना है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर घर तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाएंगे। आज देश और प्रदेश में जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी ताकत है जो जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। हमें मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है ताकि आने वाले समय में जनता को एक सशक्त विकल्प दिया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।