क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। हॉलिडे हॉस्पिटैलिटी कंपनी महिंद्रा हॉलीडेज़ एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) ने महाराष्ट्र के अम्बा घाट में क्लब महिंद्रा अम्बा घाट और मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में क्लब महिंद्रा बांधवगढ़ के रूप में दो नए रिसॉर्ट्स के लॉन्च की घोषणा की। इनसे कंपनी के पोर्टफोलियो में 159 कमरे की वृद्धि हुई है। अवकाश यात्रा की बढ़ती मांग के बीच, कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए पूंजी-कुशल और एसेट-लाइट दृष्टिकोण अपनाया है, जिसमें ग्रीनफील्ड विकास, मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य लचीले ऑपरेटिंग मॉडल शामिल हैं। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 5.49