क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


- गदंगी पर शराब दुकान सहित अन्य पर लगाया जुर्माना जबलपुर, (ईएमएस)। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सुबह से ही शहर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए सड़कों पर उतरे। उन्होंने कचरे से ऊर्जा बनाने वाले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से लेकर कृषि उपज मंडी तक के विस्तृत क्षेत्र का सघन दौरा कर विकास कार्यों की जानकारी ली। दौरे की शुरुआत में निगमायुक्त ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की कार्यप्रणाली देखी और कचरा निष्पादन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन वाशिंग स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत उन्होंने दीनदयाल बस स्टैंड से चंडालभाटा और कृषि उपज मंडी तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर ही की चालानी कार्रवाई............ शहर की स्वच्छता छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान मदिरा दुकान पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर एक शराब दुकान पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 10 अन्य मामलों में नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही चालान काटते हुए 7 हजार 500 रुपये की अर्थदंड वसूली की गई। श्री अहिरवार ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 अप्रैल के पहले स्वच्छता के लिए जारी सिटी प्रोफ़ाइल के अनुरूप कार्यों को व्यवस्थित कराएं। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026