जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर प्रत्येक माह की पूर्णिमा को हरे कृष्णा आश्रम से भेड़ाघाट से निकाली जाने वाली 501 वी नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती पर 2 अप्रेल गुरुवार प्रातः 7 बजे परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में संत महात्माओं के सानिध्य में निकाली जाएगी| आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज द्वारा बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण किया जाएगा| उपस्थिति की अपील नर्मदा महा आरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमा शंकर पटेल श्याम मनोहर पटेल दुर्गा पटेल विनोद दीवान सुदेश विश्वकर्मा मनोज गुलाबवानी छन्नू राम पटेल विनोद विश्वकर्मा कैलाश विश्वकर्मा अपील आदि ने की है| सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026/ 6.07