क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गौरीघाट थाना अतंर्गत पुरानी बस्ती गौरीघाट में बहन से विवाद कर रहे चार बदमाशों को समझाने पहुंचे भाई के साथ बदमाशों ने मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया| घायल युवक को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जबलपुर अस्पताल रेफर कर दिया| गौरीघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती गौरीघाट निवासी 35 वर्षीय निशांत पटेल बिल्डिंग बनाने का काम करता है| गत दिवस उसकी बहन नीतू पटेल ने उसे फोन पर बताया कि मोहित केवट अपने साथियों के साथ मिलकर उससे विवाद कर रहे है| सूचना मिलते ही वह अपनी बहन के घर पहुंचा और उन लोगों से कहा कि तुम लोग आपस में बहस क्यों कर रहे हो, तो बात पर मोहित, दीपक जाटव, बाबी एवं भरत उसके साथ गाली गलोज करने लगे, मना करने पर मारपीट की और दीपक ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 109(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 31 मार्च 2026