क्षेत्रीय
भिंड ( ईएमएस ) | कलेक्टर भिण्ड ने आज जिला कोषालय भिण्ड के स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टांप एवं वैल्युएबल पैकेट के रिकॉर्ड का विस्तृत परीक्षण व मिलान किया गया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी गहन जांच की। इसके बाद गार्ड रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं ड्यूटी चार्ट की समीक्षा हुई। निरीक्षण में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्रीमती अर्चना त्रिपाठी एवं सहायक कोषालय अधिकारी श्री गौरव सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।