खेल
मुल्लांपुर (ईएमएस)। पंजाब के मुल्लांपुर में खेले जा रहे आईपीएल के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रन का टारगेट दिया। मुल्लांपुर में पंजाब ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब से विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। समाचार लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। टीम से प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली पिच पर हैं। कगिसो रबाडा ने दूसरे ओवर में प्रियांश आर्या को कैच करा दिया, वे 7 रन ही बना सके। सुबोध/३१-०३-२०२६