क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच,अमृत धारा द्वारा (वाटर हार्वेस्टिंग) पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की ग। जिसमें प्रांत के लगभग 22 बच्चों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा को चित्रकला में अंकुरित कर जल संवर्धन और संरक्षण को दर्शाया। नियम व शर्तों के साथ ये प्रतियोगिता ऑन लाइन हुई थी। जिसका प्रथम चरण जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में आयोजित कर अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इस चित्रकला प्रतियोगिता में कोरबा निवासी सरिता सुनील बंसल की सुपुत्री स्नेहा बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। स्नेहा वर्तमान में न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत हैं। इनकी इस कामयाबी के लिए इनके चाहने वालों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कमाना की है। इसी प्रकार अदिति अग्रवाल सरसीवा ने द्वितीय और शिवानी अग्रवाल बसना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। अतिथियों द्वारा इन बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा इस तरह से आयोजन से बच्चों में उत्साह का संचार होता है। उनमें कल्पना शक्ति बढ़ती है। उनकी भावनाएं कागज पर उतरती हैं। 01 अप्रैल / मित्तल