क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


- पार्षद तरुण राठौर की पहल से मिलेगी जलभराव से राहत कोरबा (ईएमएस) नगर पालिक निगम कोरबा ने बालको वार्ड क्रमांक 39 में विकास कार्यों को गति देते हुए साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह कदम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। वार्ड पार्षद तरुण राठौर की भूमिका इस दिशा में सराहनीय रही। बताया जा रहा हैं की स्थानीय निवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़क और इसके कारण होने वाले जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत होने से न केवल बारिश के दिनों में जमा होने वाले पानी से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आम जनता का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। वार्ड पार्षद तरुण राठौर के इन प्रयासों की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। पार्षद श्री राठौर ने वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की हर बुनियादी समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।