क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर, दिगंबर जैन महासमिति, इंदौर संभाग द्वारा आयोजित यूथ आइकन अवार्ड अलंकरण समारोह में समाज की होनहार बेटी शैलिना प्रकाश कासलीवाल को “जैन गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शैलिना ने अपनी मेहनत और व्यवस्थित कार्य शेली से कम्पनी को नई उंचाई प्राप्त करवाईं है यह अवार्ड उनकी मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस अलंकरण समारोह के लिए दिगंबर जैन महासमिति, इंदौर संभाग का हृदय से आभार जताते समाज श्रेष्ठीय राजीव जैन बंटी, जेनेश झांझरी, दीपक पाटनी विरेन्द्र बड़जात्या, महावीर बेनडा, डॉ जैनेन्द्र जैन, आजाद जैन, जिनेन्द्र कासलीवाल, अनिल जैन, मुकेश पंचोली एवं श्रीमती मधु जैन श्रीमती मुक्ता जैन आदि ने शैलिना कोई बंधाई दी है।