क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) हाई कोर्ट में जमानत अर्जियों की लिस्टिंग समय पर कराने की मांग करते हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर ने मप्र हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। हाई कोर्ट बार अध्यक्ष मनीष यादव एवं सचिव मनीष गडकर ने चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में बताया है कि विगत कुछ समय से यह निरंतर अनुभव किया जा रहा है कि बेल एप्लीकेशनों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों, जैसे-स्टे आवेदन, अंतरिम राहत संबंधी प्रकरण, एवं तात्कालिक सुनवाई अपेक्षित मामलों की समय पर लिस्टिंग नहीं हो पा रही है। प्रस्तुत प्रकरणों को सूचीबद्ध करने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इससे अनावश्यक पेंडेंसी बढ़ रही है और पक्षकारों को न्याय प्राप्ति में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आनंद पुरोहित/ 01 अप्रैल 2026