क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में एक महिला से मोबाइल छीन लिया गया। मदद के लिए डायल 112 पर कॉल करने वाले डिलीवरी बॉय का फोन पुलिस ने आधे घंटे तक जब्त कर लिया, जिससे उसे परेशानी हुई। घटना माल रोड पर हुई, जहाँ कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कैब बुक भी नहीं हो पाई कि बाइक सवार दो बदमाश आए। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने झपटकर मोबाइल छीना, उसके साथी तेजी से बाइक भगाई और दोनों वहां से रफूचक्कर हो गए। रोती-बिलखती महिला को देख वहां से गुजर रहे डिलीवरी ब्वाय ने मदद की। अपने मोबाइल से डायल 112 पर फोन किया। शिकायत दर्ज कराने में मदद की। बदमाशों की तफ्तीश करने की बजाय पुलिस ने युवक का ही मोबाइल जमा करा लिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ अप्रैल /2026