भोपाल(ईएमएस)। प्रदेश में सरसों के गिरते बाजार भाव को देखते हुए सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाने पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार, भावांतर योजना के तहत प्रस्तावित खरीदी को फिलहाल टाल दिया गया है, जबकि नियमित खरीदी 16 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि मंडियों में किसानों को घोषित समर्थन मूल्य से कम दाम मिल रहे हैं। वर्तमान में सरसों का समर्थन मूल्य लगभग 6200 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि मंडियों में कीमतें 6500 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल तक बताई जा रही हैं। ऐसे में बाजार और समर्थन मूल्य के बीच अंतर को संतुलित करने के लिए सरकार अगले 15 दिनों तक स्थिति पर नजर रखेगी। यदि जरूरत पड़ी तो एमएसपी में बढ़ोतरी या अन्य राहत उपाय लागू किए जा सकते हैं, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिल सकें। नंदिनी परसाई/1 अप्रैल 2026