झाँसी (ईएमएस ) देश में हर 10 वर्ष में जनगणना की जाती है अंतिम जनगणना 2011 में हुई थी और इसके बाद जनगणना 2021 में होना था। लेकिन कोरोनाकाल के कारण इसे टालना पड़ा अब सरकार 1 अप्रैल से फिर जनगणना करने जा रही है इसकी जिम्मेदारी जनगणना महापंजीयक कार्यालय को सौंप गई है। इस बार भारत सरकार जनगणना 16 वर्ष बाद फिर से करने जा रही है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाली इस जनगणना को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन भी किया गया है।इसके लिए जिले में 22 अधिकारियों की टीम बना दी गई है। जनगणना का काम मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा और डाटा प्रोसेसिंग पुष्टि तथा विश्लेषण के बाद दिसंबर 2027 तक आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। जिला व तहसील क्षेत्र में जिला मजिस्ट्रेट को प्रमुख जनगणना अधिकारी अपर् जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व को जिला जनगणना अधिकारी जिला विकास अधिकारी जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एवं जिला पंचायत सहायक अधिकारी को उत्तर प्रदेश जिला जनगणना अधिकारी तथा सभी उप जिला अधिकारियों को नगरीय क्षेत्र तहसीलदारों को संबंधित तहसीलें खंड विकास अधिकारियों को संबंधित ब्लॉक एवं नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त जनगणना अधिकारी का दायित्व दिया गया है। इसी तरह झांसी महानगर में नगर आयुक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी अपर नगर आयुक्त एवं संयुक्त नगर आयुक्त नगर जनगणना अधिकारी, उपनगर आयुक्त एवं कर अधीक्षक नगर निगम क्षेत्र में अपने जोन के जनगणना अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्र की नगर पालिका और नगर पंचायत मुख्य अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्र की छावनी परिषद तथा रेलवे सेटलमेंट एरिया के जनगणना अधिकारी बनाए गए हैं। पहली बार आम लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन के जरिए जनगणना में सीधे भाग लेने का मौका दिया जा रहा है।लोग 15 दिन की अवधि में ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी भर सकेंगे इसके बाद गणना कर्मी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। हर 6 गणना कर्मी पर एक सुपरवाइजर होगा जो उनकी मॉनिटरिंग करेगा। इस जनगणना के दौरान भवन संख्या भवन का उपयोग और स्थित घर में रहने वाले लोगों की संख्या घर के मुखिया का नाम लिंग जातिगत श्रेणी घर में कमरों की संख्या पेयजल और रोशनी के मुख्य स्रोत गंदे पानी के निकास आदि की जानकारियां ली जाएगी। इस बारे में डॉक्टर बाल गोविंद श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी झांसी का कहना है कि जिलाधिकारी ने वर्ष 2027 की जनगणना के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना में नामित अधिकारी जनगणना से संबंधित कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण अपनी देखरेख में कराकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। शरद शिवहरे /ईएमएस /1 अप्रेल