मुल्लापुर (ईएमएस)। गुजरात टाइटंस टीम को आईपीएल के 19 वें सत्र के अपने पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। 3 विकेट से मिली इस हार से गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल निराश है। शुभमन ने हार के लिए टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि हम अगर 10 से 15 रन और बनाते तो हालात अलग होते। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन बनाए। इसके बाद जीत के लिए मिले इस लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में हार के लिए शुभमन ने खराब बल्लेबाज को कारण बताया है। उन्होंने कहा कि टीम ने अगर 10 से 15 रन और ज्यादा बनाए होते तो ये मैच उनके हाथों में आ जाता। शुभमन ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने अच्छी गेंदबाजी की, पर अंतिम पांच-छह ओवरों में रन नहीं बना पाये। उन्होंने स्वीकार किया है कि टीम 10 से 15 रन कम बना पायी थी। साथ ही कहा कि इस पिच पर 200 से अधिक रन नहीं बन सकते थे पर कहा कि 162 के लक्ष्य का बचाव करना आसान नहीं था। शुभमन ने कहा “बल्लेबाजी करते समय यह 210-220 रन वाली पिच नहीं लग रही थी पर मुझे लगता है कि अगर हमने 175 रन बना लिए होते तो हालात कुछ और होते।” उन्होंने कहा कि पहली पारी में गेंद के पुरानी हो जाने के बाद उस पर रन बनाना कठिन हो गया था, जबकि दूसरी पारी में बारिश के कारण पिच पर गेंद तेजी से आर रही थी जिसके कारण विरोध टीम के बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो गया। गिल ने कहा कि गेंद पुरानी होने के बाद उसे सीधे मैदान पर मारना कठिन हो गया। दूसरी पारी में बारिश जारी रही, जिससे गेंद गीली हो गई, इसका लाभ बल्लेबाजों को मिला। इसलिए मुझे नहीं लगता कि दूसरी पारी में बारिश उतनी रुकी। फिर भी, मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने दबाव बनाए रखा। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को देर से गेंदबाजी में लाने को लेकर गिल ने कहा “मैं सोच सकता था, लेकिन वह सही समय पर आए विकेट लिए और हमें 17वें और 18वें ओवर तक मैच में बनाए रखा। उस समय हमने सोचा, जब पिच थोड़ी धीमी हो रही थी, तो शायद कोई तेज और पतला गेंदबाज हमें कुछ विकेट दिला सकता था। वो नेट प्रैक्टिस में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे।” वहीं शुभमन ने नए गेंदबाज हैं। उन्होंने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि अंत में भी वो काफी अच्छे खिलाड़ी साबित होंगे। वह काफी मेहनत करते हैं और हमारे लिए एक अच्छे फील्डर भी हैं। दरअसल, मैं उनसे कुछ महीने पहले कैंप के दौरान मिला था और नई गेंद से उनकी गेंदबाजी से मैं बहुत प्रभावित हुआ था। उम्मीद है कि उन्हें कुछ मैचों में नई गेंदबाजी का अवसर मिलेगा।” गिरजा/ईएमएस 01 अप्रैल2026