खेल
01-Apr-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि टीम इंडिया जुलाई में टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। बीसीसीआई के अनुसार पांच मैचों की इस सीरीज के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। सीरीज 23 जुलाई से शुरु होगी और सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। बोर्ड ने ये भी कहा है कि जिम्बाब्वे टीम जनवरी 2027 में भारत का दौरा करेगी। इस दौरे में दोनो के बची तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। यह मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे। इसका कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। वहीं जिम्बावे क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम के दौरे को लेकर उत्साहित है। बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, भारत के खिलाफ मैच से हमारी टीम को काफी कुछ सीखने को मिलता है। ये मुकाबले हमारे खिलाड़ियों के लिए विश्व विजेता टीम के खिलाफ अपने को परखने का अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा, भारत का दौरा करना हमारे लिए सम्मान की बात है और इससे दोनों देशों के क्रिकेट संबंध और बेहतर होंगे। भारत का जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई, पहला टी20 मैच, हरारे 25 जुलाई, दूसरा टी20 मैच, हरारे 26 जुलाई, तीसरा टीम20 मैच, हरारे। ईएमएस 01अप्रैल 2026