मैक्सवेल सहित कई दिग्गजों को नहीं मिली जगह सिडनी (ईएमएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने नए केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। इसमें 21 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल सहित कई खिलाड़ियों को इसमें जगह नहीं मिली है। इस करार में कुछ नये खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। वहीं कुछ खिलाड़ियों को अधिक रकम मिली है। कॉन्सट्स, मैट रेनशॉ और झाय रिचर्डसन को केन्द्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने नये टेस्ट खिलाड़ियों ब्रेंडन डॉगेट और जेक वेदरल्ड को इस बार शामिल किया है। वहीं माइकल नेसर और टॉड मर्फी को भी इस सूची में जगह मिली है। झाय रिचर्डसन, लांस मॉरिस, पूर्व टेस्ट ओपनर सैम कोंस्टास के अलावा ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और विक्टोरियन मैट शॉर्ट को इस सूची से हटा दिया गया है। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा को भी अनुबंध में जगह नहीं मिली है। ख्वाजा ने एशेज के के बाद टेस्ट से संन्यास ले लिया था। अनुबंधित खिलाड़ी हैं। जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर और एडम जैम्पा। सीए के अनुसार जिन खिलाड़ियों के साथ अनुबंध नहीं है, वे अगले 12 महीनों में अनुबंध पा सकते हैं। ईएमएस 01 अप्रैल 2026