खेल
01-Apr-2026
...


न्यू चंडीगढ़ (ईएमएस)। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंककर एक अनचाहा रिकार्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ ही वह सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले संयुक्त रुप से छठे गेंदबाज बन गये हैं। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या सहित पांच गेंदबाजों के नाम संयुक्त रुप से आईपीएल में सबसे लंबा ओवर करने का रिकार्ड है। वहीं गुजरात के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप ने पारी के 20वें ओवर में कुल 11 गेंदें फेंकी। इसके बाद अर्शदीप ने नए ओवर की पहली ही गेंद वाइड की। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। राहुल ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगा दिया। अर्शदीप ने इसके बाद एक नो-बॉल और दो वाइड गेंदें की। वहीं पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने एक रन लिया। वहीं अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड की। गिरजा/ईएमएस 01 अप्रैल 2026