खेल
01-Apr-2026
...


मुल्लापुर(ईएमएस)। आईपीएल मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पंजाब टीम की धीमी ओवर गति के लिए लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए श्रेयस पर ये जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से कहा गया है कि पंजाब किंग्स ने धीमी ओवर गति के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसी कारण पंजाब के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। । टीम पंजाब किंग्स टीम अपने घरेलू मैदान में खेले गये इस मैच में टाइटन्स के खिलाफ समय पर आखिरी ओवर को शुरू नहीं कर पाई थी। पहली पेनल्टी तो मैच में ही पंजाब किंग्स पर लग गई थी, जब एक फील्डर को टीम बाहर नहीं रख पाई थी। पांच की जगह चार ही फील्डर बाउंड्री लाइन पर थे। वहीं, अब उन पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन भी लगा है। नियम के अनुसार एक बार टीम इस अपराध के लिए दोषी पाई जाती है तो टीम की मैच फीस भी काटी जाती है कप्तान को दोगुन जुर्माना भरना पड़ता है। इसके अलावा कप्तान पर एक मैच के लिए प्रतिबंध भी लगता है। गिरजा/ईएमएस 01अप्रैल 2026