राज्य
01-Apr-2026


- अजय जामवाल विभिन्न जिलों के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल भोपाल (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल 2 एवं 3 अप्रैल को दो दिवसीय इंदौर, खण्डवा, बुरहानपुर, खरगौन, बडवानी एवं धार जिले के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल 2 अप्रैल को प्रातः 8 बजे इंदौर के चिड़ियाघर के मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन करेंगे। प्रातः 11.30 बजे खण्डवा के श्री ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग में दर्शन पूजन करेंगे। दोपहर 1 बजे ओंकारेश्वर मंडल के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। शाम 6 बजे बुरहानपुर के शाहपुर मंडल एवं शाम 7 बजे फोपनर मंडल के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल 3 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बडवानी जिले के खेतिया मंडल, दोपहर 3 बजे पानसेमल मंडल एवं शाम 5 बजे सेंधवा मंडल के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। धर्मेंद्र, ०१ अप्रैल, २०२६