क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के सिविल संकाय के विशेषज्ञ अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद से अजय पांडे 43 वर्षों की सेवा के उपरांत एवं अधीक्षण अभियंता अमर सिंह 36 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए। दोनों इंजीनियरों ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल एवं मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में विभिन्न पदों पर कार्य किया। शक्ति भवन के बोर्ड रूम में आयोजित विदाई समारोह में कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी,मुख्यालय स्थित सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं सेवानिवृत अधिकारियो के परिजन उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 5.40