01-Apr-2026
...


मीरजापुर (ईएमएस) 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलने प्रथम चरण स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहनलाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, विधायको एवं जिलाधिकारी के द्वारा विगत सत्र में सर्वाधित नामांकन करने वाले 10 स्कूल व निपुण हुए 375 स्कूलो में से 100 स्कूलो के प्रधान अध्यापको को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग,विधायकगण ने स्कूल चलो अभियान के तहत कलेक्ट्रेट से कम्पोजिट विद्यालय पंडित मदन मोहन मालवीय फतहा व प्राथमिक पाठशाला बृज किशोर नगर पालिका परिषद मीरजापुर के छात्रो के द्वारा निकाली गई रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जिसका समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि जब स्कूल खुलता है तो बच्चों के मन में एक उमंग व उत्साह आता है कि अब हम स्कूल जाने वाले हैं वह अपने पठान-पाठन की सामग्री तैयार करते हैं और इसी प्रकार का उत्साह शिक्षक गणों के अंदर भी रहता है कि यह सत्र हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षकगण की यही मंशा होती है कि उनके छात्र उनसे भी अधिक प्रतिभावान बने। उन्होंने कहा कि एक दौर वह भी था जब हमारे पास संसाधन नहीं थे फिर भी हमारी शिक्षकगण अपनी कड़ी लग्न एवं मेहनत से अपने छात्रों को शिक्षा देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उसी को ध्यान में रखते हुए आज के हमारे शिक्षकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है ताकि वे हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य में अपना बहुमूल्य बहुमूल्य योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके। उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा को निरंतर ऐसे ही आगे बढ़ाते रहें और अनंत ऊंचाइयों तक लेकर जाएं। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र कहा कि स्कूल चलो अभियान अभियान के माध्यम से हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंसा है कि हमारे बच्चे स्कूल जाएं और वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें। विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि बदलते दौर में शिक्षा का माहौल भी बदला है पहले की तुलना में आज काफी सुधार हुआ है अच्छे अध्यापक हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत विद्यालयों में हो रही है। विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि स्कूल चलो अभियान अपने विजन को लेकर आया है ताकि हमारे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रह जाए हमारे नवनिहाल बच्चे मिट्टी के कच्चे घड़े के समान होते हैं यदि हम अच्छी शिक्षा दीक्षा देते हुए आगे बढ़ाते हैं तो निश्चित तौर पर देश के उत्थान में अपना सर्वश योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारे बच्चे अच्छे नागरिक बनकर आगे बढ़ेंगे तभी हमारा देश भी आगे बढ़ेगा हमारी सरकार के द्वारा विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर आज हम सबको मिला है कि हम लोग अपने भारतवर्ष को एक श्रेष्ठ भारत बनते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यदि हमें विकसित भारत बना है तो इसलिए भी आवश्यक है आप लोगों को अच्छी शिक्षा मिले। विधायक छानबे रिकी कोल ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना एवं उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त करने हेतु नवाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि हमारे बच्चे पढ़े आगे बढ़े अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और भविष्य में उन्हें किसी के ऊपर निर्भर न रहना पड़े। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी सहित प्रधान अध्यापक विभिन्न स्कूल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख