02-Apr-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना फिर से चर्चा में आ गई है। लाडली बहन योजना को शुरू हुए करीब पंद्रह महीने हो गए हैं। शुरुआत में इस योजना में 2.4 करोड़ लाभार्थी थे। इसके बाद, अयोग्य पाई गई महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए। इसके साथ ही, कई पुरुष जिन्होंने इस योजना का फायदा उठाया था, उन्हें भी बाहर कर दिया गया। इस बीच अब तक करीब 72 लाख आवेदन बाहर हो चुके हैं। दरअसल लाडली बहन योजना में ई-केवायसी ज़रूरी कर दिया गया था। इसमें लाखों महिलाओं ने ई-केवायसी नहीं कराया है और कई महिलाओं को ई-केवायसी में दिक्कतें आ रही हैं। यानि कुल 72 लाख महिलाओं को अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अब 1 करोड़ 75 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। आपको बता दें कि लाडली बहन योजना कथित गड़बड़ी मिलने की शिकायत के बाद इसके बाद राज्य सरकार ने फिजिकल वेरिफिकेशन करने का फैसला किया। इसमें उन सभी महिलाओं को बाहर कर दिया गया जो क्राइटेरिया पर खरी नहीं उतरीं। खबर के मुताबिक, पिछले 15 महीनों में कुल 72 लाख महिलाओं को बाहर किया गया है। लाडली बहन योजना में ई-केवायसी में सुधार करने की डेडलाइन अब बढ़ा दी गई है। अब लाडली बहन योजना में 30 अप्रैल तक ई-केवायसी में सुधार कर सकती हैं। यानि उनके पास 1 महीने की डेडलाइन है। इसलिए, जिन महिलाओं ने ई-केवायसी नहीं करवाया है उन्हें इस डेडलाइन के दौरान ई-केवायसी कर लेना है। ‎स्वेता/संतोष झा-०२ अप्रैल/२०२६/ईएमएस