मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के एक उपनगरीय अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया। दरअसल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया था कि एक नाबालिग लड़की को उनके यहाँ लाया गया है, जो चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे पालघर के नायगाँव ले गया था, जहाँ उसने पिछले साल उसके साथ बलात्कार किया था। लड़की के माता-पिता ने पिछले हफ़्ते सांताक्रूज़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सांताक्रूज़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मामले को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया, क्योंकि आरोपी लड़की को ट्रेन से नायगाँव ले गया था। आगे की जाँच जारी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी और लड़की दोनों छात्र हैं और एक ही इलाके में रहते हैं एवं वे एक-दूसरे को जानते हैं। स्वेता/संतोष झा-०२ अप्रैल/२०२६/ईएमएस