मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। बाजार में ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा बयान से आई है जिससें उन्होंने कहा है कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ अपने लक्ष्य हासिल करने के करीब है और ऐसे में अब हमले और तेज किये जाएंगा। अमेरिका से आये इस ताज बयान से निवेशकों में डर का माहौल है जिससे बिकवाली हावी हो गयी। ट्रंप के बयान के बाद एशियाई सहित सभी बाजार नीचे आये। सुबह तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स तकरीबन 900 अंक टूटकर 72,262 पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट लगातार बढ़ती गई। कुछ ही देर बाद ये 1442.72 अंक या 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ ही 71,689 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी फिसलकर 22,382 पर खुला और खुलते ही 22300 के नीचे आ गया। सुबह यह 456.59 अंक या 2.01 फीसदी गिरकर 22,221.80 पर कारोबार कर रहा था। अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है पर अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका बिजली उत्पादन केन्द्रों को भी निशान बनाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि तेहरान के साथ बातचीत जारी है और युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चल सकता। इससे निवेशकों में संशय है और उनकी चिंताएं बढ़ गई। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.33 फीसदी और 2.61 फीसदी की नीचे गिरा है। हालांकि अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। निवेशकों को उम्मीद थी कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध शीघ्र समाप्त हो सकता है। एस एंड पी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत करीब 0.72 फीसदी और 0.48 फीसदी बढ़कर बंद हुए जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.16 फीसदी उछलकर बंद हुआ।तेल की कीमतों में भी 4 डॉलर से ज्यादा की बढ़त रही। ईएमएस 02अप्रैल 2026