नई दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार का गिरावट आई। ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रंप के ताजा बयान से आई है जिससें उन्होंने कहा है कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ अपने लक्ष्य हासिल करने के करीब है और ऐसे में हमले और तेज किये जाएंगा। इससे सुबह एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट रही। आज सुबह सोना 2228 रुपये प्रति 10 ग्राम फीसलकर 151480 रुपये जबक चांदी 10,225 रुपये नीचे आकर 233276 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। दूसरी और सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट रही है। सोना 1.98 फीसदी नीचे आकर 4,688 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 5 फीसदी गिरकर 72.205 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी। वहीं यूएस फेडरल रिजर्व के रेट कम करने को लेकर अभी उम्मीदें नहीं हैं। इससे महंगाई का खतरा बना हुआ है। ऐसे में फेड सावधानी बरत रहा है और साल 2026 समाप्त होने से पहले ब्याज दरों में कमी की संभावना जतायी जा रही है। ट्रंप के बयान के बाद कमोडिटी और ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स में अस्थिरता बढ़ गई है, क्योंकि निवेशक बढ़ते युद्ध के खतरे को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोना-चांदी पर दबाव बढ़ा है। ईएमएस 02अप्रैल 2026