क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


-, थमाएं चांदी के बता तांबे के मेडल, सीबीआई ने किया प्रकरण दर्ज, अज्ञात रेलवे अधिकारियों को भी बनाया आरोपी इन्दौर (ईएमएस) इन्दौर के एक कारोबारी और रेलवे के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने लाखों के घोटाले के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला रेलवे को पदक सप्लाई करने में किए गए घोटाले का है। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के लिए खरीदे गए पदकों में लाखों रूपए की पकड़ाएं इस घोटाले में सीबीआइ ने इंदौर की मेसर्स बायबल डायमंड्स और रेलवे के अज्ञात अफसरों को आरोपी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर और वायबल डायमंड्स के निदेशक विपुल जैन के बीच सोने की परत चढ़े चांदी के पदकों की आपूर्ति के लिए 49.68 लाख रुपए का करार हुआ जिसके तहत 23 जनवरी 2023 को 3640 पदक फर्म द्वारा रेलवे को सप्लाई किए गए। पदकों की जांच आरआइटीईईएस के अभियंता अनुज वर्मा ने की तो उसमें चांदी की शुद्धता 99.90% मिली। बाद में जबलपुर रेलवे के विजिलेंस अफसरों ने 12 सितंबर 2025 को एनएबीएल लैब श्रीराम टेस्टिंग लैबोरेटरीज नोएडा और सरकारी लैब नेशनल टेस्टिंग हाउस, कोलकाता में जांच कराई तो पदको में 99 फीसदी चांदी की बजाय 99.80 फीसदी तांबा मिला। जिसके बाद सीबीआई ने इस लाखों के घोटाले में प्रकरण दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है। आनंद पुरोहित/ 02 अप्रैल 2026