राज्य
02-Apr-2026
...


-बिजली बिल की वसूली के लिए काटे गए कनेक्शन भोपाल(ईएमएस)।राजधानी में बिजली कंपनी ने बकाया बिल वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 हजार घरों और दुकानों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इस अभियान के तहत न केवल घरेलू उपभोक्ताओं, बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी सख्ती की गई। लगातार बकाया होने और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर यह कदम उठाया गया। जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान करीब 400 मकानों और दुकानों को कुर्क किया गया, जबकि 350 से अधिक उपभोक्ताओं के बैंक खाते भी सीज किए गए। बिजली कंपनी का दावा है कि इस कार्रवाई से पुराने शहर क्षेत्र से लगभग 30 लाख रुपये की वसूली की गई है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से बकाया चल रहा था, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। बिजली विभाग ने बताया कि वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और रोजाना औसतन 150 से 175 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा कर दी है, उनके कनेक्शन पुनः जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय पर बिल का भुगतान करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। नंदिनी परसाई/2 अप्रैल 2026