राज्य
02-Apr-2026
...


भोपाल (ईएमएस)। भोपाल में ई-20 पेट्रोल की बिक्री शुरू हो गई है। देशभर में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की योजना के तहत राजधानी के 48 पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के पंपों पर ई-20 पेट्रोल मिल रहा है, जबकि इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर भी इसे जल्द शुरू करने की तैयारी है। शहर में कुल 192 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें अभी करीब एक चौथाई नेटवर्क पर ई-20 उपलब्ध है। ई-20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है। एथेनॉल गन्ने या अनाज से तैयार किया जाने वाला जैव ईंधन है, जिससे प्रदूषण में कमी और कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने में मदद मिलती है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 तक पूरे देश में ई-20 पेट्रोल को व्यापक रूप से लागू करना है। नंदिनी परसाई/2 अप्रैल 2026