राज्य
02-Apr-2026


धनबाद(ईएमएस)।बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के चरकपत्थर गांव में एक दिव्यांग (गूंगी) लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।ग्रामीणों ने घटना में शामिल तीन आरोपियों में से एक आरोपी बडाजमुआ-बरवाअड्डा कीर्तन तुरी 22 वर्ष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।इस संबंध में युवती के पिता के आवेदन पर घटना में शामिल तीन आरोपियों कीर्तन तुरी, आशीष मोदी 24 वर्ष (पकौडी बाजार बडाजमुआ-बरवाअड्डा) व संतोष कर्मकार 24 वर्ष (यादवपुर) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वहीं आरोपी कीर्तन तुरी को जेल भेज दिया है।युवती को मेडिकल के अस्पताल भेज दिया गया है।इस संबंध थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कर्मवीर सिंह/02अप्रैल/26