राज्य
02-Apr-2026


पश्चिमी सिंहभूम (ईएमएस)।सोनुआ सोनुआ थाना अंतर्गत कोचापुर गांव में बुधवार रात को एक युवक ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस गुरुवार सुबह शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक आस्तिक प्रधान ने बुधवार रात करीब आठ बजे घर में फंदे लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जा रहे थे उस दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक चक्रधरपुर के भालुपानी के धातकीडीह का रहने वाला है।उसकी शादी कोचापुर में हुई थी। शादी के बाद वह कोचापुर में रह रहा था पुलिस घटना को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा होगा। कर्मवीर सिंह/02अप्रैल/26