नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में माल लदान से रिकॉर्ड 364.97 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष से 40.2 प्रतिशत अधिक है। कुल 16,101 रेक लोड किए गए, जिसमें 7.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में माल लोडिंग में वृद्धि हो रही है। इससे रिकॉर्ड राजस्व मिला। वित्त वर्ष 2025- 2026 के दौरान माल लदान में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। कुल 16,101 रेक में माल लोड किया गया जो पिछले वर्ष (15,008) की तुलना में 7.28 प्रतिशत अधिक है। वहीं, प्रति दिन 1,743 वैगन में माल लोड हुआ, जो पिछले वर्ष (1,640) की तुलना में 6.25 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, ऑटोमोबाइल के 2,422 रेक लोड किए गए, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1,801 रेक थी (पिछले वर्ष की तुलना में 34.48 प्रतिशत अधिक)। ऑटोमोबाइल लदान से होने वाले राजस्व में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 40.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2025-26 में 364.97 करोड़ रुपये राजस्व मिला। यह अब तक का रिकॉर्ड है। वित्त वर्ष 2024-25 में 260.32 करोड़ रुपये राजस्व मिला था। किसी एक महीने में अब तक का सबसे अधिक ऑटोमोबाइल लदान मार्च 2026 में 252 रेक का है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/ अप्रैल /2026