राज्य
02-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तरी जिला की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने कश्मीरी गेट से ड्रग्स सप्लायर चिराग को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 405 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है, बरामद की गई। उत्तरी जिला की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ ड्रग्स सप्लायर चिराग को कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे कुल 405 ग्राम बेहतरीन क्वालिटी की हेरोइन बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल एक कार भी जब्त कर ली गई है। डीसीपी उत्तरी जिला राजा बांठिया के मुताबिक 31 मार्च की रात की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को जानकारी मिली कि अवैध ड्रग्स की सप्लाई में शामिल एक व्यक्ति ड्रग्स की खेप लेकर कश्मीरी गेट इलाके में आने वाला है। एसीपी विशेष धत्तावाल व इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आईएसबीटी, कश्मीरी गेट के सामने स्थित पब्लिक टॉयलेट के पास मुखबिर की निशानदेही पर एक मारुति स्विफ्ट कार को रोका। पुलिस टीम को देखते ही ड्राइवर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत कार को रोक कर चालक को काबू में कर लिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/ अप्रैल /2026