जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय तकनीकी उपलब्धियां व परिचालन उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की वर्तमान में स्थापित उत्पादन क्षमता 210 मेगावाट है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई द्वारा कुल 1733.55 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया, जो संयंत्र की निरंतर, विश्वसनीय व दक्ष संचालन क्षमता को दर्शाता है। इस अवधि में प्लांट उपलब्धता कारक 98.29 प्रतिशत व प्लांट लोड फैक्टर 94.24 प्रतिशत दर्ज किया, जो कि मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित 85 प्रतिशत के मानकों से उल्लेखनीय रूप से अधिक है। सुनील साहू / मोनिका / 02 अप्रैल 2026/ 5.27