इन्दौर (ईएमएस) 18वीं राष्ट्रीय कलारीपयडू प्रतियोगिता में मप्र के खिलाड़ियों ने 1 रजत और 6 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते । मालवा कलारीपयट्टू संघ, मप्र के महासचिव गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार तिरुवनंतपुरम, केरल के सेंट्रल स्टेडियम में पिछले दिनों प्राचीनतम मार्शल आर्ट कलारीपयडू की इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें गौरव दांगी ने अपनी श्रेणी में रजत पदक जीता वही मिहिका पोरवाल, यादवी बोधना, शिवानी तिवारी, चिराग सिंगारे, तनवीर वर्मा और गौरव दांगी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अपने पहले प्रयास में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अनेक खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। आनंद पुरोहित/ 02 अप्रैल 2026