दुमका(ईएमएस)।दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन को भारत-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे दुमका लोकसभा क्षेत्र और संथाल परगना के लिए गौरव और सम्मान की बात मानी जा रही है।इस महत्वपूर्ण दायित्व पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद सोरेन ने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस भूमिका को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।सांसद ने कहा कि वे अब तक झारखंड, संथाल परगना और आम जनता की आवाज़ को राष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी क्षेत्र के हितों को प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेंगे।उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भारत और फिलीपींस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर वे जनसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।सांसद की इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कर्मवीर सिंह/02अप्रैल/26