राष्ट्रीय
02-Apr-2026


फरीदाबाद(ईएमएस)। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा महिला आयोग ने इस पूरे केस से पवन सिंह का नाम हटा दिया है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा- पवन सिंह ने माफी मांग ली थी, जिसके बाद केस से उनका नाम हटा दिया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए अंजलि ने कहा कि मैंने पवन सिंह के खिलाफ शिकायत नहीं दी थी। गंदी वीडियो बनाने वाले 2-3 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। दरअसल, अंजलि ने आयोग को ई-मेल के जरिए पवन सिंह की पीआर टीम की शिकायत की थी, जिसमें कुछ सबूत भी भेजे गए थे। इसके बाद गुरूवार को फरीदाबाद में राज्य महिला आयोग ने मामले में पवन सिंह और अंजलि राघव को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। हालांकि पवन सिंह यहां नहीं पहुंचे। विनोद उपाध्याय / 02 अप्रैल, 2026