जकार्ता(ईएमएस)। इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का सागर में 2 मार्च को काफी तेज भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता 7.4 रही। भूकंप की वजह उत्तरी इंडोनेशिया में छोटी सुनामी लहरें उठीं। पूर्वी इंडोनेशिया के टेरनाटे शहर के तट से दूर उत्तरी मोलुक्का सागर में आने की वजह से आसपास के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता शुरू में 7.8 मापी गई थी, इसका केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के उत्तरी मलुकु प्रांत में स्थित टेरनाटे से लगभग 120 किलोमीटर (75 मील) दूर था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर (621 मील) के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें आने की आशंका है। विनोद उपाध्याय / 02 अप्रैल, 2026