अंतर्राष्ट्रीय
02-Apr-2026


लंदन(ईएमएस)। ब्रिटेन की जेलों में ड्रोन के जरिए प्रतिबंधित सामान पहुंचाने का नया संकट बढ़ रहा है। कैदी जेल के अंदर से मोबाइल, ड्रग्स, चार्जर और चाकू जैसे हथियार तक ऑर्डर कर रहे हैं। ड्रोन ये पैकेट सीधे सेल की खिडक़ी या जेल के मैदान में गिरा रहे हैं। जज ने इसे उबर ईट्स जैसी डिलीवरी बताया है। 29 साल के शफकत उल्लाह मोहसेनी को 140 से ज्यादा अवैध ड्रोन उड़ानें का दोषी पाया गया है। उसने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच इंग्लैंड की 9 जेलों में सप्लाई की और कैदियों के परिजनों से करीब 30 लाख रुपए वसूले। मार्च 2025 तक जेलों में ड्रोन देखे जाने की रिकॉर्ड 1,712 घटनाएं दर्ज हुईं। विशेषज्ञों के मुताबिक असली संख्या इससे ज्यादा हो सकती है, क्योंकि ड्रोन अक्सर रात में उड़ाए जाते हैं। पहले तस्करी के लिए दीवार के ऊपर से सामान फेंका जाता था। विनोद उपाध्याय / 02 अप्रैल, 2026