खेल
02-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। आईपीएल के 7वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 227 रन का टारगेट दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने पावरप्ले में 84 रन बनाने के बाद 10 ओवर तक 4 विकेट गंवा दिए। हेनरिक क्लासन और नीतीश रेड्डी ने फिर 82 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 226 तक पहुंचा दिया। कोलकाता के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 और वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। हैदराबाद से क्लासन ने 52, नीतीश ने 39, अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रैविस हेड ने 46 रन बनाए। सुबोध/०२-०४-२०२६