नई दिल्ली (ईएमएस)। रसोई गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी के बीच दिल्ली पुलिस ने सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 75 सिलेंडर जब्त किए हैं। इस सिलसिले में एक आदमी को गिरफ्तार किया गया गया है। दिल्ली पुलिस ने बवाना इलाके में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अनिल नाम के 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 75 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन के बारे में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/ अप्रैल /2026