जयपुर (ईएमएस)। केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में एक कार्यक्रम में एक कदम सुधार की ओरÓ नवाचार का शुभारम्भ किया गया। गृह विभाग के शासन सचिव मनीष गोयल , मनोज कुमार अग्रवाल, महानिदेशक जेल अशोक राठौड़, श्रीमती सुमन मालीवाल, उप महानिरीक्षक रेन्ज जयपुर व निदेशक, डीएवी ग्रुप ऑफ स्कूल, ब्रहृमपुरी, जयपुर के प्रयासों से केन्द्रीय कारागृह जयपुर में निरुद्ध बंदियों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए यह नवाचार शुरू किया गया है। इसके अन्तर्गत 5 इन्टैक्स कम्प्यूटर सिस्टम मय टैबल, कुर्सी कैदियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु स्थापित किये गये हैं। कम्प्यूटर लैब के शुभारम्भ समारोह में ये सभी विशिष्टजन उपस्थित रहे।राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में लंबित जनहित याचिका परमेश्वरी चौधरी बनाम राज्य सरकार में जारी दिशा निर्देशों की पालना में उप महानिरीक्षक कारागार रेन्ज जयपुर द्वारा इस विषय पर गृह विभाग के शासन सचिव से गंभीर चर्चा की गई, जिसके परिणामस्वरूप केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में यह कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है। अशोक शर्मा/ 5 बजे/3 अप्रेल 2026