क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगांव में पॉवर सिटी आवासीय परिसर के दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से सोना-चांदी सहित नगदी और अन्य सामान पार कर दिए गए। जानकारी के अनुसार इस कालोनी में रहने वाले एच.पी. पटेल और श्री द्विवेदी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा हैं की ताला तोडक़र भीतर से महंगे आभूषण, नगदी और अन्य सामानों को चोरों ने समेट लिया। सूचना देने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की। 03 अप्रैल / मित्तल