क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल महाविद्यालय, जबलपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 20 महिला खिलाडियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में खेल विद्या में सहभागिता कर स्वर्ण पदक प्राप्त किये। जिनका सम्मान प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी एवं प्रो. अरुण शुक्ल, डॉ. ज्योति जुनगरे संयोजक एवं डॉ. नेहा दवे जबलपुर संभाग कि टीम मैनेजर द्वारा किया गया। डॉ. शालिनी यादव, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. शम्पा जैन, डॉ. ज्योति जुनगरे ने 50 वर्ष के अधिक आयु वर्ग में बैडमिंटन एवं टेबिल-टेनिस में विजेता खिताव जीता। इसी प्रकार डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. अलका अवस्थी, डॉ. मनीषा सक्सेना, डॉ. सीमा धुर्वे शतरंज प्रतियोगिता में 50 वर्ष के अधिक आयु वर्ग में विजेता का खिताव जीता। 50 वर्ष के कम आयु वर्ग टेबिल-टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. रजना विश्वकर्मा, डॉ. तूलिका गौतम, डॉ. स्वाति इंदुरख्या, सुश्री रागिनी मार्को, विजेता का खिताव जीता। बैडमिंटन 50 वर्ष के कम आयु वर्ग में डॉ. रजना विश्वकर्मा, डॉ. रश्मि पटेल, डॉ. विभा श्रीपाल, डॉ. पूजा चतुर्वेदी इसी प्रकार 50 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम बैडमिंटन, शतरंज, टेबिल-टेनिस ओपन प्रतियोगिता में डॉ. अंनीता झरिया, डॉ. आकाशा मरावी, सुश्री वैश्णवी मसराम, डॉ. विभा चौधरी, सभी खिलाडियों को अलग-अलग विधा में स्मृति चिन्ह प्राचार्य अलकेश चतुर्वेदी एवं प्रो. अरूण शुक्ल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 4.20