- स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश राजगढ(ईएमएस)l कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ, सिविल सर्जन, पीयूसी एवं मेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अस्पतालों की व्यवस्थाओं, उपचार सेवाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि रैन बसेरा की व्यवस्था अप्रैल माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए।सीएमएचओ कार्यालय के सामने सीसी रोड निर्माण कार्य भी तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में 4 ऑपरेशन थियेटर प्रारंभ किए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।अस्पतालों में टेलीफोन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे तथा क्रिटिकल मरीजों के लिए त्वरित एवं प्रभावी रिस्पॉन्स सिस्टम सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सतत निगरानी रखी जाए। -निखिल/राजगढ़/3/4/2026