- 11 सिलेंडर के साथ 1 गिरफ्तार जबलपुर, (ईएमएस)। ईरान, इजरायल, अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के दौरान रसोई गैस की किल्लत ने कालाबजारी बढ़ा दी है| लगातार कालाबजारी की शिकायत सामने आ रही है| ऐसी ही एक शिकायत के आधार पर गौरीघाट पुलिस ने हनुमान मंदिर के सामने टपरिया में अवैध रुप से स्टॉक कर रखे 11 घरेलू सिलेंडर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| गौरीघाट थाना प्रभारी हरिकिशन अटनेरे ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर के सामने टपरिया में गौरीघाट रेलवे स्टेशन के सामने गैस सिलेण्डर की काला बजारी करने वाले सुदामापुरी रामपुर छापर गोरखपुर निवासी 31 वर्षीय अनिल केवट को गिरफ्तार कर लिया है| घरेलू सिलेण्डरों के संबंध में पूछताछ करने पर ज्यादा कीमत पर गैस सिलेण्डर बेचने की बात स्वीकार की| पुलिस ने आरोपी अनिल केवट के कब्जे से एचपी कम्पनी के भरे हुये 11 घरेलू सिलेण्डर जब्त किए है, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रूपये बताई गई है| पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 5.43